कंगना रनौत ने एक्टर के होंठ को काटा? फिर चर्चा में किसिंग सीन
बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर अपनी फिल्मों और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर
बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर अपनी फिल्मों और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर साल 2014 में आई उनकी फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' का एक पुराना किस्सा तेजी से वायरल हो रहा है. इस फिल्म में कंगना ने मशहूर एक्टर और कॉमेडियन वीर दास के साथ काम किया था, जिसमें दोनों के बीच एक बेहद पैशनेट किसिंग सीन फिल्माया गया था. अब इतने सालों बाद वरिष्ठ जर्नलिस्ट सिमी चंडोक ने इस सीन को लेकर एक ऐसा दावा किया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.
