पटना से प्रयागराज, जयपुर से अहमदाबाद... मास ऑडियंस में फैला 'वेलकम टू द जंगल' का क्रेज, बड़े जंप के लिए तैयार
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल शुक्रवार को मिक्स रिव्यूज, मगर कॉमेडी और अक्षय कुमार की तारीफों के साथ थिएटर्स में
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल शुक्रवार को मिक्स रिव्यूज, मगर कॉमेडी और अक्षय कुमार की तारीफों के साथ थिएटर्स में पहुंची. पहले दिन फिल्म ने सॉलिड ओपनिंग के साथ दिखा दिया कि यह आने वाले दिनों में तगड़ी कमाई के लिए तैयार है. वेलकम टू द जंगल जैसी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्मों की ऑडियंस मल्टीप्लेक्स और बड़े शहरों में तो हमेशा रहती ही है, मगर इस फिल्म ने अब मास ऑडियंस में जगह बनानी शुरू कर दी है, जो इसके बॉक्स ऑफिस रन को लंबा करने और कमाई को बढ़ाने में खूब मदद करेगा.
