भारत टैक्सी अगले 2 साल में 500 से ज्यादा शहरों में शुरू होगी: अमित शाह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात के 14 शहरों में भारत टैक्सी सेवा शुरू करते हुए कहा कि अगले दो वर्षों में इसका विस्तार 500
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात के 14 शहरों में भारत टैक्सी सेवा शुरू करते हुए कहा कि अगले दो वर्षों में इसका विस्तार 500 से अधिक शहरों तक किया जाएगा.
यह देश की पहली सहकारी मॉडल पर आधारित, ड्राइवर-स्वामित्व वाली टैक्सी सेवा है, जिसमें जीरो कमीशन मॉडल लागू होगा. ड्राइवरों को पूरी कमाई मिलेगी और
वे प्लेटफॉर्म के सह-स्वामी होंगे. योजना के तहत कम ब्याज पर ऋण, बीमा और व्यवसाय विस्तार के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाएगी.
