उत्तराखंड: कर्णप्रयाग झड़प मामले में चार निहंग सिखों को मिली जमानत
उत्तराखंड के कर्णप्रयाग हिंसक झड़प मामले में गिरफ्तार चार निहंग सिखों को चमोली जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई है. अदालत ने 50-50
उत्तराखंड के कर्णप्रयाग हिंसक झड़प मामले में गिरफ्तार चार निहंग सिखों को चमोली जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई है. अदालत ने 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहाई का आदेश दिया.
बचाव पक्ष ने आरोपियों को निर्दोष बताया, जबकि अभियोजन ने जमानत का विरोध किया. अदालत ने घटना को अचानक हुए विवाद का परिणाम मानते हुए
जमानत दी. इससे पहले इन गिरफ्तारियों को लेकर उत्तराखंड में कई दिनों तक तनाव और विरोध प्रदर्शन भी हुए थे.
