मुहर्रम में वर्दी पहनकर तलवार लहराने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ एक्शन
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान वर्दी पहनकर तलवार लहराने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान वर्दी पहनकर तलवार लहराने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. सोशल मीडिया पर घटना का कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी किया है. हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.
