'राम भक्त होते तो चुप नहीं रहते', मंदिर के दान में कथित घोटाले पर कांग्रेस हमलावर; पीएम मोदी से पूछे ये सवाल
कांग्रेस ने शनिवार को अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले चंदे में कथित गबन के मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल
कांग्रेस ने शनिवार को अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले चंदे में कथित गबन के मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए और इस कथित 'घोटाले' में शामिल सभी लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में कराई जानी चाहिए, क्योंकि भ्रष्टाचार की जड़ें काफी गहरी दिखाई देती हैं।
