CM विजय की फिल्म के प्रोड्यूसर को मिला सरकारी पद, छिड़ा विवाद
तमिलनाडु सरकार ने विजय की लास्ट फिल्म 'जन नायगन' प्रोड्यूस करने वाले वेंकट नारायण को नई दिल्ली में एक साल के लिए राज्य सरकार का
तमिलनाडु सरकार ने विजय की लास्ट फिल्म 'जन नायगन' प्रोड्यूस करने वाले वेंकट नारायण को नई दिल्ली में एक साल के लिए राज्य सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है. इस नियुक्ति का सरकारी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होते ही थलपति विजय के फैंस और जनता काफी हैरान हैं. कइयों ने तो इसमें कुछ 'विशेष' एंगल भी निकाल डाले.
