दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, दो फेज के जरिए 67 कॉलेज और 73 कोर्स में होगा दाखिला
दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्स की 71,000 से अधिक सीटों के लिए एडमिशन की दौड़ शुरू हो गई है. यूनिवर्सिटी ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के
दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्स की 71,000 से अधिक सीटों के लिए एडमिशन की दौड़ शुरू हो गई है. यूनिवर्सिटी ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए एडमिशन का पहला चरण (रजिस्ट्रेशन) शुरू कर दिया है, जिससे देश के बेहतरीन संस्थानों में से एक में जगह पाने का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स में उत्साह और बेचैनी दोनों है. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एडमिशन का पहला चरण शुरू कर दिया है. इसमें उन कैंडिडेट्स के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत रजिस्ट्रेशन हो रहा है, जिन्होंने 'कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट' (CUET-UG) 2026 दिया था और जो अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं.
