पत्नी को मामा के बेटे से प्यार, पति मार डाला:मानसा में परने से गला घोंटा; खुद पुलिस बुलाई, फिर बोली- पता नहीं कौन मार गया
पंजाब के मानसा में पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पति का शव उसके घर के आंगन में चारपाई
पंजाब के मानसा में पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पति का शव उसके घर के आंगन में चारपाई पर पड़ा मिला। हत्या के बाद खुद पुलिस को शिकायत देकर कहा कि पति को कुछ अनजान लोगों ने मार डाला है। शुक्रवार को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 24 घंटे में पूरा मामला सुलझा दिया।
पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि पत्नी ने ही पति को मारा। उसका पति के मामा के बेटे संग ही अफेयर चल रहा था। SSP भगीरत मीना ने बताया कि मामले में आरोपी पत्नी-बॉयफ्रेंड समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। पढ़िए क्या है पूरा मामला… ऐसे हुआ हत्या का खुलासा हत्या का खुलासा तब हुआ जब मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि उनके घर में पहले भी क्लेश रहता था और भाई की पत्नी के किसी के साथ नाजायज संबंध थे।
इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो अफेयर की बात सामने आई। पत्नी जगजीत कौर से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने खुद सारा खुलासा कर दिया। पुलिस बोली- तीनों गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करेंगे पुलिस ने जगमीत कौर, दीप सिंह
उर्फ कालू और गोबिंद सिंह (35) को गिरफ्तार कर लिया है। SSP भगीरत मीना ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि हत्या में इस्तेमाल किया गया परना, मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें।