एक तरफ सैफ तो दूसरी तरफ सारा, बाप-बेटी के बीच होगा जबरदस्त क्लैश
इंडियन सिनेमा प्रेमियों के लिए सितंबर का महीना बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली
इंडियन सिनेमा प्रेमियों के लिए सितंबर का महीना बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. डायरेक्टर प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैवान' और आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी 'उड़ता तीर' दोनों एक ही दिन, यानी 11 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. यह मुकाबला इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि एक तरफ जहां 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' फेम अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ब्लॉकबस्टर जोड़ी लगभग 18 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस की इस रेस में सारा अली खान अपने ही पिता सैफ अली खान के सामने चुनौती बनकर खड़ी होंगी.
