हिमाचल में भीषण हादसा, खाई में कार गिरने से 2 महिलाओं समेत 3 की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. उरेई-सांबरा मार्ग
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. उरेई-सांबरा मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो महिलाओं और चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है.
