'शादी नहीं करना चाहती थी सिया...' केतन मर्डर केस में पुलिस का बड़ा दावा
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में नया खुलासा हुआ है. पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल शादी नहीं करना चाहती
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में नया खुलासा हुआ है. पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल शादी नहीं करना चाहती थी. उसे लगता था कि अगर केतन अग्रवाल की हत्या हो जाती है तो उसे कम से कम तीन साल तक शादी के बारे में नहीं सोचना पड़ेगा. पुलिस का यह भी कहना है कि सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची.
