अल-नीनो इफेक्ट... यूरोप में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, 800 शहरों में बरस रही है आग
यूरोप के कई देश इस समय भीषण गर्मी झेल रहे हैं. ब्रिटेन, फ्रांस और दूसरे देशों में जून के तापमान ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़
यूरोप के कई देश इस समय भीषण गर्मी झेल रहे हैं. ब्रिटेन, फ्रांस और दूसरे देशों में जून के तापमान ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
वैज्ञानिकों ने कहा है कि अगर क्लाइमेट चेंज नहीं होता, तो इस बार की इतनी तेज गर्मी पड़ना लगभग नामुमकिन था. उनका कहना है कि
पिछले 20 साल में रात के समय पड़ने वाली खतरनाक गर्मी का खतरा करीब 100 गुना बढ़ गया है. ऐसे में उन्होंने चेतावनी दी है
कि अगर धरती का तापमान इसी तरह बढ़ता रहा, तो आने वाले सालों में हालात और खराब हो सकते हैं.
