'मैं वापस आऊंगा' को नहीं हिला सका अक्षय का कॉमेडी धमाका, बढ़ी कमाई
डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा असाधारण सफर तय कर रही है जिसे देखकर ट्रेड पंडित दंग हैं
डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा असाधारण सफर तय कर रही है जिसे देखकर ट्रेड पंडित दंग हैं. तीसरे हफ्ते में अक्षय कुमार की बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी वेलकम टू द जंगल की रिलीज और करीब 700 शोज कम होने के बावजूद, इस सीरियस-इमोशनल ड्रामा की रफ्तार दोगुनी हो गई है.
