साउथ के मशहूर डायरेक्टर के भाग्यराज का निधन, अमिताभ बच्चन संग बनाई थी 'आखिरी रास्ता'
तमिल इंडस्ट्री में शनिवार की सुबह एक दुखद खबर लेकर आई. नामी फिल्म डायरेक्टर कृष्णस्वामी भाग्यराज उर्फ के. भाग्यराज के निधन से तमिल इंडस्ट्री शोक
तमिल इंडस्ट्री में शनिवार की सुबह एक दुखद खबर लेकर आई. नामी फिल्म डायरेक्टर कृष्णस्वामी भाग्यराज उर्फ के. भाग्यराज के निधन से तमिल इंडस्ट्री शोक में है.
73 साल के भाग्यराज का निधन हार्ट अटैक से हुआ. उनके पीछे उनकी पत्नी, पूर्व एक्ट्रेस पूर्णिमा भाग्यराज के साथ बेटे शांतनु और बेटी शरण्या हैं.
शांतनु भी तमिल और मलयालम फिल्मों में पॉपुलर एक्टर हैं. उन्होंने थलपति विजय की फिल्म मास्टर (2021) में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया था. अपने निधन
से पहले भाग्यराज हाल ही में खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में नजर आए थे.
