Lucknow, India

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ ताजमहल देखा:डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई, गाइड से ताज को लेकर सवाल पूछे; जयपुर के लिए रवाना

Published 25 May 2026 · world

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ ताजमहल देखा: डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई, गाइड से ताज को लेकर सवाल पूछे; जयपुर के लिए रवाना आगरा 21 मिनट पहले अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट रूबियो के साथ सोमवार को ताजमहल देखा। दोनों ने डायना बेंच पर

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ ताजमहल देखा: डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई, गाइड से ताज को लेकर सवाल पूछे; जयपुर के लिए रवाना आगरा 21 मिनट पहले अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट रूबियो के साथ सोमवार को ताजमहल देखा। दोनों ने डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाए। 41 डिग्री तापमान में मार्को रूबियो 45 मिनट तक ताजमहल परिसर में घूमे। जेनेट ने ताज को देखकर कहा- बेहद खूबसूरत। गाइड नितिन सिंह से दोनों ने ताजमहल की नक्काशी के बारे में जानकारी ली और कई सवाल पूछे। मार्को काले कोट-पैंट में, जबकि जेनेट ग्रे रंग के गाउन में नजर आईं। दोनों ने काला चश्मा भी लगाया हुआ था। मार्को रूबियो पत्नी और 60 लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सुबह 10 बजे आगरा पहुंचे। एयरपोर्ट पर कमिश्नर दीपक कुमार और डीएम मनीष बंसल ने उनको रिसीव किया। यहां से सीधे मार्को ताजमहल पहुंचे और गोल्फ कार्ट से परिसर के भीतर गए। ताजमहल देखने के बाद मार्को रूबियो प्रतिनिधिमंडल के साथ होटल अमर विलास पहुंचे। यहां लंच के बाद वे दोपहर 12:48 बजे खेरिया एयरपोर्ट से विशेष विमान से जयपुर रवाना हो गए। मार्को के दौरे को देखते हुए ताजमहल में बैरिकेडिंग की गई और अंदर मौजूद पर्यटकों को कुछ समय के लिए बाहर कर दिया गया था। 5 तस्वीरें… अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को, पत्नी जेनेट डी. रुबियो के साथ ताजमहल देखने आगरा पहुंचे। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ थे। ताजमहल के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर जेनेट डी. रूबियो ने कहा- बेहद खूबसूरत। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट रूबियो ताजमहल देखने पहुंचे।

उनके साथ करीब 60 लोगों का प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा। गाइड नितिन सिंह ने मार्को और जेनेट रूबियो को ताजमहल के बारे में बताया। नितिन सिंह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायली राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को ताज का दीदार करवा चुके हैं। एयरपोर्ट पर कमिश्नर दीपक कुमार और डीएम मनीष बंसल ने मार्को और जेनेट रूबियो को रिसीव किया। भारत-अमेरिका में तनाव के बीच दौरे के मायने समझिए रूबियो शनिवार से 4 दिन के भारत दौरे पर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सेवा तीर्थ में मुलाकात की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया था। रूबियो का भारत दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब पिछले साल के मध्य से भारत-अमेरिका संबंधों में कुछ मुद्दों को लेकर तनाव देखा गया था। माना जा रहा है कि इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के रिश्तों को फिर से मजबूत करना है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के आगरा दौरे के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…. अपडेट्स 08:16 AM 25 मई 2026 अमेरिकी विदेश मंत्री का डीएम-पुलिस कमिश्नर ने स्वागत किया आगरा डीएम मनीष बंसल और पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार होटल अमर विलास में अमेरिकी विदेश मंत्री का स्वागत किया। 07:17 AM 25 मई 2026 अमर विलास होटल में लंच के बाद जयपुर के लिए रवाना ताजमहल देखने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री अमर विलास होटल पहुंचे। यहां लंच करने के बाद खेरिया एयरपोर्ट के लिए निकल गए। यहां विशेष विमान से जयपुर के लिए निकल गए।

05:58 AM 25 मई 2026 अमेरिकी विदेश मंत्री के रवाना होने के बाद ताजमहल से अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर 05:57 AM 25 मई 2026 ताजमहल देखकर जेनेट रूबियो बोलीं- बेहद खूबसूरत अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और उनकी पत्नी जेनेट डी. रूबियो आगरा में ताजमहल से रवाना हुए। जब उनसे उनके अनुभव के बारे में पूछा गया, तो जेनेट डी. रूबियो ने कहा- बेहद खूबसूरत। 05:48 AM 25 मई 2026 विजिटर बुक पर अमेरिकी विदेश मंत्री ने लिखा- धन्यवाद ताज को निहारने के बाद विजिटर बुक पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने लिखा- दुनिया के सच्चे खजानों में से एक को देखने का अवसर देने के लिए आपका धन्यवाद। 05:27 AM 25 मई 2026 मार्को रुबियो और जीनेट रुबियो ने डायना चेयर पर बैठकर फोटो खिंचवाई अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उनकी पत्नी जीनेट डी. रुबियो आगरा में ताजमहल देखने पहुंचे। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद हैं। उन्होंने डायना चेयर पर बैठकर फोटो खिंचवाई। 05:11 AM 25 मई 2026 मार्को रुबियो और जीनेट रुबियो ने ताजमहल का दीदार किया US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो और उनकी पत्नी जीनेट डी. रुबियो ने आगरा में ताजमहल का दौरा किया। 05:06 AM 25 मई 2026 अमेरीकी विदेश मंत्री के साथ 60 लोगों का प्रतिनिधिमंडल ताजमहल पहुंचा अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ करीब 60 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ताजमहल पहुंचा है। इस दौरान सभी ने ताजमहल के मुख्य गेट से एंट्री की। 04:51 AM 25 मई 2026 ताजमहल की डायना सीट खाली कराई गई ताजमहल के अंदर की डायना सीट को अमेरिकी विदेश मंत्री के लिए खाली करा दी गई है।

04:49 AM 25 मई 2026 ताजमहल में टूरिस्ट की एंट्री रोकी गई अमेरिकी विदेश मंत्री के लिए ताजमहल में टूरिस्ट की एंट्री रोक दी गई है। अभी ताज के अंदर जो टूरिस्ट हैं, उन्हें भी बाहर किया जा रहा है। 04:36 AM 25 मई 2026 दिल्ली की गर्मी को लेकर मजाक किया शनिवार को दिल्ली की गर्मी पर मजाक करते हुए रुबियो ने कहा कि उन्होंने अपना भाषण छोटा रखने का फैसला किया क्योंकि यहां बहुत गर्मी है। रुबियो ने हंसते हुए कहा, “मैं यह भाषण छोटा रखना चाहता हूं क्योंकि यहां बहुत गर्मी है। मैं मियामी से आता हूं और वहां भी बहुत उमस और गर्मी होती है, लेकिन यहां की गर्मी तो अलग ही है। अभी कितना बजा है? अब तक तो मौसम थोड़ा ठंडा हो जाना चाहिए था!” 04:35 AM 25 मई 2026 रूबियो के भारत दौरे की 4 तस्वीरें… अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और पीएम मोदी के बीच करीब 1 घंटे मीटिंग हुई। इसमें विदेश मंत्री जयशंकर, अजित डोभाल और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर मौजूद थे। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मुख्यालय ‘मदर हाउस’ का दौरा किया। इस दौरान उनकी पत्नी जैनेट रूबियो और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद थे। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपनी पत्नी जीनेट रूबियो के साथ नई दिल्ली पहुंचे। मार्को रूबियो कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की नन्स से बात करते हुए।

Read full story on TheBriefWire

Loading…