उत्तराखंड के बाद अब हिमाचल के गुरुद्वारे पर निहंगों का कब्जा, 4 साथियों की रिहाई पर अड़े
उत्तराखंड में चार निहंगों की गिरफ्तारी के विरोध में अब हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में पांवटा साहिब गुरुद्वारे में 150 से ज़्यादा निहंगों ने कब्जा
उत्तराखंड में चार निहंगों की गिरफ्तारी के विरोध में अब हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में पांवटा साहिब गुरुद्वारे में 150 से ज़्यादा निहंगों ने कब्जा कर लिया है. एक एजेंसी के मुताबिक ये निहंग अपने पंथ के उन चार सदस्यों की रिहाई की मांग कर रहे हैं, जिन्हें उत्तराखंड में स्थानीय लोगों के साथ झड़प के बाद गिरफ़्तार किया गया था. सूत्रों ने शनिवार को बताया कि निहंग समूहों ने आगे की कार्रवाई की योजना बनाने के लिए बातचीत की और घोषणा की कि जब तक गिरफ़्तार किए गए चारों सदस्य रिहा नहीं हो जाते, वे पंजाब वापस नहीं लौटेंगे.
