अब कौन शादी करेगा आपसे... सिया केस के बाद हमशक्ल लड़की हुई ट्रोल
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की हाथ जोड़कर लोगों से कहती है, "मैं सिया
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की हाथ जोड़कर लोगों से कहती है, "मैं सिया नहीं हूं." दरअसल, उसका चेहरा उस सिया से काफी मिलता-जुलता है, जो हाल ही में एक चर्चित मामले की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रही थी.
चेहरा मिलता-जुलता होने की वजह से कई लोग इस लड़की को भी सिया समझ बैठे. इसके बाद उसके वीडियो पर लगातार ऐसे कमेंट आने लगे,
जिनमें लोग उसे सिया कहकर बुला रहे हैं. कुछ लोग मजाक बना रहे हैं, तो कुछ उसे ट्रोल भी कर रहे हैं.
