कोर्ट से तलाक मिला, अगले दिन मौत... नागपुर में महिला के साथ दर्दनाक वारदात, पति पर हत्या का शक
महाराष्ट्र के नागपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां तलाक के अगले दिन एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस घटना
महाराष्ट्र के नागपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां तलाक के अगले दिन एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस घटना से आसपास इलाके सनसनी फैल गई.
जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की
शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है. मामले में मृतका के पति पर संदेह है, जो घटना के
बाद से फरार है.
