45 लाख की नौकरी नहीं थी काफी, UPSC पास करने के लिए छोड़ दी जॉब
सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती है लेकिन इतने अच्छे पैकेज को छोड़कर UPSC की तैयारी करना थोड़ा हैरान कर देने वाला
सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती है लेकिन इतने अच्छे पैकेज को छोड़कर UPSC की तैयारी करना थोड़ा हैरान कर देने वाला है. एनआईटी वारंगल से ग्रेजुएशन पास करने के बाद माइक्रोसॉफ्ट में 45 लाख रुपये प्रति वर्ष की नौकरी पाने वाली एक इंजीनियर ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी. उनके इस फैसले ने इस बात पर बहस छेड़ दी है कि क्या सैलरी या उद्देश्य सच में करियर के सैटिस्फैक्शन को दर्शाते हैं.
