E20 पेट्रोल के लिए 'जोर' क्यों... E5-e10 का विकल्प क्यों नहीं?
क्या आपने कभी सोचा है कि जिस पेट्रोल को आप अपनी कार या बाइक में भरवा रहे हैं, वह आखिर किसके हित में बदल रहा
क्या आपने कभी सोचा है कि जिस पेट्रोल को आप अपनी कार या बाइक में भरवा रहे हैं, वह आखिर किसके हित में बदल रहा है?
सरकार कहती है E20 भारत की एनर्जी सेफ्टी को मजबूत करेगा. पेट्रोल में लगातार बढ़ते इथेनॉल के डोज से इंपोर्टेड कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगी.
किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और प्रदूषण कम होगा. लेकिन दूसरी तरफ करोड़ों वाहन मालिकों के मन में एक सवाल लगातार उठ रहा है.
अगर E20 इतना ही बेहतर है, तो E5 और E10 जैसे विकल्प बाजार से लगभग गायब क्यों कर दिए गए?
