क्या फिर साथ आएंगे नीतीश और आरसीपी? मुलाकात से तेज हुईं अटकलें
बिहार की राजनीति में एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह चर्चा में हैं. आरसीपी सिंह ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से
बिहार की राजनीति में एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह चर्चा में हैं. आरसीपी सिंह ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की. दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद राज्य की सियासत में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव के बाद से वो लगातार नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार की तारीफ करते रहे हैं.
