महाराष्ट्र की ब्रह्मपुरी बनी देश की सबसे गर्म जगह, 47.2 डिग्री सेल्सियस रहा पारा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार को कई राज्यों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा, जिसमें महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में स्थित ब्रह्मपुरी 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश की सबसे गर्म जगह रही। हालांकि, मौसम विभाग ने 29 मई से गर्मी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार को कई राज्यों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा, जिसमें महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में स्थित ब्रह्मपुरी 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश की सबसे गर्म जगह रही। हालांकि, मौसम विभाग ने 29 मई से गर्मी से धीरे-धीरे राहत मिलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा, "अगले 7 दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में और अगले 3-5 दिनों तक पूर्वी और उससे सटे प्रायद्वीपीय भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।" दिल्ली में कितना रहा तापमान दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 3.4 डिग्री ज्यादा है। आयनगर और रिज मौसम केंद्रों पर 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद लोधी रोड पर 43.8 डिग्री, पालम पर 43.7 डिग्री और सफदरजंग पर 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। महाराष्ट्र में सूरज उगल रहा आग महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में स्थित ब्रह्मपुरी में तापमान बढ़कर 47.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है।
इसके साथ ही यह देश का सबसे गर्म स्थान बन गया। इस क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भी पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। खबरें और भी चंद्रपुर में पारा बढ़कर 45.6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं वर्धा में 45.5 डिग्री, नागपुर में 45.4 डिग्री, अमरावती में 45.2 डिग्री और गोंदिया में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान में भी बुरा हाल राजस्थान में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग ने बताया कि 46 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ श्री गंगानगर राजस्थान का सबसे गर्म स्थान रहा। राज्य में 45.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ वनस्थली दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा। जिसके बाद चूरू में 44.9 डिग्री, कोटा, फलोदी और बीकानेर में 44.8 डिग्री और जयपुर में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र ने लू का अलर्ट जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहने की संभावना है।
विभाग ने आगे कहा कि 26 और 27 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पारा 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कब मिलेगी राहत हालांकि, मौसम विभाग ने बताया कि 28-29 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ कुछ राहत ला सकता है। इस दौरान तेज आंधी-तूफान आने और 50-60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। उत्तर प्रदेश का हाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है। बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। प्रयागराज, उरई और झांसी में 45.6 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 45.4 डिग्री और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बताया गया, "इससे अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।" हरियाणा और पंजाब गर्मी बरपा रही कहर मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा और पंजाब में गर्मी का मौसम बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सिरसा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। रोहतक और भिवानी में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा, जहां तापमान क्रमशः 45.3 डिग्री और 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में पारा चढ़कर 42 डिग्री, हिसार में 43.8 डिग्री, करनाल में 42.8 डिग्री और गुरुग्राम में 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चंडीगढ़ में भी 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गर्म मौसम रहा।
