कोलकाता हादसा: तारातला में गोदाम गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई; बचाव अभियान चौथे दिन भी जारी
कोलकाता में गोदाम ढहने की घटना में शनिवार को अस्पताल में एक घायल व्यक्ति की मौत के हो गई है। इसके साथ मृतकों की संख्या
कोलकाता में गोदाम ढहने की घटना में शनिवार को अस्पताल में एक घायल व्यक्ति की मौत के हो गई है। इसके साथ मृतकों की संख्या अब बढ़कर 16 हो गई है। वहीं, कई एजेंसियों के बचाव दल घटना के चौथे दिन भी मलबे में फंसे लोगों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए छानबीन कर रहे हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने क्या कहा? मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश के लिए कैमरे लगाए गए हैं, जबकि मोबाइल फोन टावर डेटा का उपयोग उन व्यक्तियों के स्थान का पता लगाने के लिए किया जा रहा है जिनके फोन मलबे के नीचे सक्रिय हैं।
एक अधिकारी ने कहा, 'हमारी पहली प्राथमिकता खोज और बचाव अभियान को पूरा करना है। टीमें ढही हुई इमारत के हर हिस्से की सावधानीपूर्वक जांच कर रही हैं। मलबे को हटाने का काम तभी शुरू होगा, जब हमें पूरी तरह से यकीन हो जाएगा कि कोई भी अंदर फंसा नहीं है।' बचाव अभियान अभी भी जारी राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'बसन्ती निवासी खालिक सरदार का अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
वहीं, 17 अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।' उन्होंने कहा कि बचाव अभियान बेहद सावधानी से चलाया जा रहा है ताकि बचाव कर्मियों को किसी भी प्रकार का खतरा न हो और यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति छूट न जाए। एनडीआरएफ द्वारा मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश में सहायता के लिए मुड़ी हुई स्टील संरचनाओं को काटने और हटाने में भारतीय रेलवे की सहायता मांगे जाने के बाद, भारतीय रेलवे शुक्रवार को बचाव अभियान में शामिल हो गया।
र्माणाधीन गोदाम बुधवार दोपहर को ढह गया। इस मामले में दर्ज एफआईआर में नामजद पांच लोगों में शामिल मुख्य ठेकेदार का शव घटनास्थल से बरामद किया गया। पुलिस ने इमारत गिरने के कारणों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया है।
