तेलंगाना: एम्बुलेंस नहीं मिली तो कंधे पर शव उठाए चार किलोमीटर पैदल चला शख्स
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना के भद्राचलम से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक परिवार को अस्पताल से एम्बुलेंस न मिल पाने के चलते अपने रिश्तेदार के शव को कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ा। तेलंगाना के भद्राचलम के रहने वाले कंडी वेंकन्ना (45) को
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना के भद्राचलम से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक परिवार को अस्पताल से एम्बुलेंस न मिल पाने के चलते अपने रिश्तेदार के शव को कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ा। तेलंगाना के भद्राचलम के रहने वाले कंडी वेंकन्ना (45) को पिछले हफ्ते 'हीटस्ट्रोक' (लू) लगने के चलते अस्पताल में भर्ती कार्य गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद, परिवार को शव ले जाने के लिए कोई एम्बुलेंस नहीं मिली।
कोई तत्काल मदद न मिलने पर, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों को शव लगभग चार किलोमीटर तक अपने कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद अस्पताल और जिला अधिकारियों ने इस घटना का संज्ञान लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस बात की शुरुआती जांच के आदेश दे दिए गए हैं कि शव ले जाने वाली गाड़ी समय पर क्यों उपलब्ध नहीं कराई गई।
इस घटनाने जल्द ही राजनीतिक रंग भी ले लिया। BRS नेताओं ने तेलंगाना में स्वास्थ्य सेवा और आपातकालीन सेवाओं की बदहाली को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। विपक्ष ने सरकार को घेरा BRS के कार्यकारी अध्यक्ष K T Rama Rao ने कांग्रेस सरकार पर तेलंगाना को वापस 'संकट और अपमान' की स्थिति में धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'कांग्रेस शासन में तेलंगाना की हालत कितनी बुरी हो गई है, इसे समझने के लिए सिर्फ एक घटना ही काफी है।
KCR की सरकार के दौरान, एक गरीब व्यक्ति की अंतिम यात्रा को भी समर्पित शव वाहन सेवाओं के ज़रिए पूरे सम्मान के साथ संपन्न किया जाता था। आज, परिवारों को शव अपने कंधों पर ढोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह दिल तोड़ने वाला और शर्मनाक है।'
