Marco Rubio Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का जयपुर दौरा आज, आमेर किले में होगा पारंपरिक स्वागत
कैसे होगा कार्यक्रम? जयपुर में कैसे हो रही तैयारियां? प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, रूबियो सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जयपुर पहुंचेंगे और मंगलवार सुबह 6:30 बजे रवाना होंगे। दौरे के दौरान वह विश्व प्रसिद्ध आमेर किले का भ्रमण भी करेंगे। आमेर किले में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी उनका स्वागत
कैसे होगा कार्यक्रम? जयपुर में कैसे हो रही तैयारियां? प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, रूबियो सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जयपुर पहुंचेंगे और मंगलवार सुबह 6:30 बजे रवाना होंगे। दौरे के दौरान वह विश्व प्रसिद्ध आमेर किले का भ्रमण भी करेंगे। आमेर किले में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी उनका स्वागत करेंगी। रुबियो के दोपहर करीब 3 बजे आमेर पहुंचने की संभावना है।आमेर किले के जलेब चौक में भव्य स्वागत समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए लोक कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को तैनात किया गया है।
पारंपरिक लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए मेहमानों का स्वागत किया जाएगा।उच्चस्तरीय दौरे को देखते हुए जयपुर जिला प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार तैयारियों में जुटी हुई हैं। यात्रा मार्गों, कार्यक्रम स्थलों और ठहरने की जगहों का निरीक्षण किया जा रहा है। होटल, पर्यटन स्थलों और वीवीआईपी मूवमेंट से जुड़े इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।रूबियो की आवाजाही के दौरान यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष योजना तैयार की गई है ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो। वहीं, नगर निगम और अन्य एजेंसियों ने आमेर पैलेस समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सफाई, रोशनी और सौंदर्यीकरण का काम तेज कर दिया है।मार्को रूबियो 23 से 26 मई तक चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं, जिसके तहत वह कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा कर रहे हैं।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है।अपने दौरे के दौरान रूबियो कई उच्चस्तरीय बैठकों और कूटनीतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। नई दिल्ली में होने वाली क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार, सभी प्रशासनिक विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि अमेरिकी विदेश मंत्री की यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा न आए।गौरतलब है कि पिछले वर्ष अप्रैल में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी अपने परिवार के साथ जयपुर आए थे।
उस दौरान उन्होंने आमेर किले समेत कई पर्यटन स्थलों का दौरा किया था और शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित भी किया था।
