बच्ची की हत्या का मामला: पुलिस की संवेदनहीनता से लोगों में नाराजगी, ठहाके लगाते दिखे पुलिस अधिकारी
वीडियो में क्या आया सामने? लोगों ने की आलोचना 17 वर्षीय किशोर की हत्या का मामला आया सामने तमिलनाडु पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का एक कथित वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वे मुस्कुराते और हंसते नजर आ रहे हैं। यह मामला
वीडियो में क्या आया सामने? लोगों ने की आलोचना 17 वर्षीय किशोर की हत्या का मामला आया सामने तमिलनाडु पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का एक कथित वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वे मुस्कुराते और हंसते नजर आ रहे हैं। यह मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब एक बच्ची की निर्मम हत्या को लेकर देशभर में गुस्सा और दुख का माहौल है। वायरल तस्वीरों और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि इतने संवेदनशील और गंभीर मामले के दौरान अधिकारियों का यह रवैया आखिर कैसे हो सकता है।
एक यूजर ने लिखा कि आईपीएस अधिकारी बेहद शिक्षित और जिम्मेदार पदों पर होते हैं, ऐसे में उनसे संवेदनशील व्यवहार की उम्मीद की जाती है। वहीं दूसरे यूजर ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि अधिकारियों के चेहरे के हावभाव से ऐसा लग रहा है मानो यह उनके लिए सिर्फ एक सामान्य केस हो। कुछ लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार पीड़ित परिवार की भावनाओं को आहत करता है।इस बीच तमिलनाडु के मदुरै में सोमवार को प्रसिद्ध श्री मीनाक्षी अम्मन मंदिर के कार पार्किंग क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की कथित तौर पर पांच लोगों के एक समूह ने हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार हमलावरों ने धारदार हथियारों से उस समय हमला किया, जब किशोर पार्किंग इलाके में अकेला था। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई। तमिलनाडु की विलक्कुथून थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ ही घंटों में सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
