राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया खुलासा, CCTV अधिकारी भी जांच के घेरे में
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में एक खुलासा हुआ है. इस पूरे कांड की जांच कर रही SIT ने अपनी
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में एक खुलासा हुआ है. इस पूरे कांड की जांच कर रही SIT ने अपनी रिपोर्ट में सीसीटीवी कंट्रोल रूम की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
चोरी के इस मामले में अब पुलिस के वायरलेस डिपार्टमेंट के अधिकारी अर्जुन देव भी सीधे जांच के घेरे में आ गए हैं. दरअसल, जिस
कमरे में नोटों की गिनती होती थी, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखने की मुख्य जिम्मेदारी इन्हीं के पास थी. इस खुलासे के
बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में आ गई है.
