लखनऊ में एक लाख के इनामी का एनकाउंटर, यूपी STF की गोली से हुआ ढेर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया. पुलिस के मुताबिक, वह मई 2026 में पीजीआई इलाके में दिनदहाड़े हुए प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था. आरोपी पर कई जिलों में हत्या समेत गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे.
