हां... बच्चों को भी इन कंडीशन में भी मिल सकती है पिता की पेंशन
अगर परिवार का कमाने वाला सदस्य सरकारी नौकरी में था या पेंशन का लाभ ले रहा था और उसकी मृत्यु हो जाती है, तो उसके
अगर परिवार का कमाने वाला सदस्य सरकारी नौकरी में था या पेंशन का लाभ ले रहा था और उसकी मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए फैमिली पेंशन की व्यवस्था की गई है.
इसका मकसद यह है कि कर्मचारी की मौत के बाद उन पर डिपेंडेंट लोगों को हर महीने कुछ आर्थिक सहायता मिलती रहे और उन्हें रोजमर्रा के खर्चों में परेशानी न हो.
फैमिली पेंशन सिर्फ पति या पत्नी तक सीमित नहीं है. कुछ खास परिस्थितियों में बच्चे, माता-पिता और अन्य आश्रित सदस्य भी इसके हकदार हो सकते
हैं. आइए जानते हैं कि फैमिली पेंशन क्या होती है, किन लोगों को मिलती है और इसके लिए क्या नियम हैं.
