इन राज्यों की तरफ बढ़ रहा मॉनसून, कहीं भारी बारिश, कहीं आंधी का अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. इसके असर से आने वाले दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. इसके असर से आने वाले दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन क्षेत्रों में बादलों का लगातार बनना और नमी की बढ़ती मात्रा मॉनसून की प्रगति को मजबूत कर रही है.
