केतन मर्डर केस: पुलिस ने जांच का बढ़ाया दायरा, सिया के भाई साहिल से दस घंटे तक की गई पूछताछ; ये पूछे गए सवाल
पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से
पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की।
पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे घर जाने की अनुमति दे दी। लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि साहिल
गोयल को सुबह पूछताछ के लिए बुलाया गया था। दिनभर उससे कई सवाल पूछे गए और देर शाम उसे छोड़ दिया गया।
