राम मंदिर में चोरी से बेखबर थे या जानबूझकर किया अनदेखा... इस्तीफे से बचेगी चंपत राय की साख या बढ़ेंगी मुश्किलें?
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब जांच का फोकस ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों की जवाबदेही
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब जांच का फोकस ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों की जवाबदेही पर आ गया है.
उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट में चढ़ावे की गिनती, नकदी के प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियां सामने आने की बात कही गई है.
इसी बीच ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के नैतिक आधार पर इस्तीफा देने से मामला और गर्मा गया है. कारण, सवाल उठ रहे हैं कि क्या नैतिकता बहुत देर से जागी?
और क्या FIR में आगे चंपत राय का नाम होगा?
