कैसरोल में गीली हो जाती हैं रोटियां? रख दें ये चीज; रहेंगी सॉफ्ट
सभी घरों में रोजाना रोटियां बनती हैं. यूं तो सभी ताजी सिकी रोटियां खाना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार रोटियों को कैसरोल में रखा
सभी घरों में रोजाना रोटियां बनती हैं. यूं तो सभी ताजी सिकी रोटियां खाना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार रोटियों को कैसरोल में रखा जाता है. कैसरोल में रोटियां उन्हें गर्म रखने और सही तरह से स्टोर करने के लिए रखा जाता है. ऐसा करने ज्यादातर लोगों को एक हही परेशानी का सामना करना पड़ता है और वो है रोटियों का गीला होना.
जी हां, कैसरोल में रखने के कुछ समय बाद नीचे की रोटियां गीली और चिपचिपी हो जाती हैं, जबकि ऊपर की रोटियां सूखकर सख्त हो जाती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो ये खबर आपके लिए है. एक छोटा-सा किचन हैक आपकी ये परेशानी दूर कर सकता है. आज हम आपको कैसरोल में रोटियों को गीला होने से बचाने का एक आसान और फ्री का तरीका बताने हैं.
इसमें रोटी के डिब्बे में सिर्फ एक छोटी कटोरी का इस्तेमाल करके रोटियों को गीला होने से बचाया जा सकता है और लंबे समय तक मुलायम रखा जा सकता है. क्यों रखनी चाहिए कैसरोल में रोटियां? रोटियों को सेकने के तुरंत बाद कैसरोल में रखना एक आम बात है, लेकिन इसकी वजह से रोटियां गीली और चिपचिपी हो जाती हैं.
जब गरम रोटियों को तुरंत डिब्बे में बंद कर दिया जाता है, तो उनसे निकलने वाली भाप नीचे जाकर पानी की बूंदों में बदल जाती है. यही नमी सबसे नीचे रखी रोटियों को गीला कर देती है.
