आयरलैंड से पिटने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का छलका दर्द, हार का ठीकरा किस पर फोड़ा?
India vs Ireland 1st T20I: शुक्रवार (26 जून) को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रनों से शर्मनाक
India vs Ireland 1st T20I: शुक्रवार (26 जून) को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी.
नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारत का ये पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला था, जिसे 'मेन इन ब्लू' यादगार नहीं बना सकी. दूसरी ओर आयरलैंड ने इस मैच को जीतकर इतिहास रच दिया.
आयरलैंड की भारतीय टीम के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली जीत रही. इससे पहले आयरलैंड ने भारत के खिलाफ जो 11 मुकाबले (8 टी20I और
3 ओडीआई) खेले थे, उसमें उसे हार मिली थी.
