चढ़ावा गिनने वाले अनुकल्प मिश्रा की चाची आई सामने, किए ये सनसनीखेज दावे
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद इस पूरे विवाद में एक नया और
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद इस पूरे विवाद में एक नया और बेहद चौंकाने वाला मोड़ आ गया है. इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा में आए आरोपी अनुकल्प मिश्रा के अपने ही परिवार की सदस्य और उनकी सगी चाची नेहा मिश्रा ने कैमरे के सामने आकर परिवार की बेतहाशा बढ़ती संपत्ति, जमीनों और मकानों की खरीद-फरोख्त को लेकर बेहद सनसनीखेज खुलासे किए हैं. नेहा मिश्रा का दावा है कि राम मंदिर ट्रस्ट में काम करने के बाद से ही इस परिवार के पास अथा पैसा आया, जो सीधे तौर पर चढ़ावे की चोरी का हिस्सा है.
