सिया और प्रेमी की शातिर चाल, केतन मर्डर के बाद क्लीन किया Recycle Bin
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में एक बड़ा और नया खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में एक बड़ा और नया खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने कानून की आंखों में धूल झोंकने के लिए वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले और बाद में अपने मोबाइल फोन की पूरी चैट हिस्ट्री और रीसायकल बिन के डेटा को पूरी तरह से साफ कर दिया था. पुलिस ने अब इन डिलीट किए गए डिजिटल लॉग्स को वापस पाने के लिए दोनों के मोबाइल फोन फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेज दिए हैं.
