नोएडा प्राधिकरण का भव्य मुख्यालय बनकर तैयार, कल CM योगी करेंगे उद्घाटन
सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण का नया प्रशासनिक मुख्यालय बनकर तैयार हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 27 जून को इस भवन का उद्घाटन करेंगे
सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण का नया प्रशासनिक मुख्यालय बनकर तैयार हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 27 जून को इस भवन का उद्घाटन करेंगे.
करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ यह भवन वर्ष 2016 में बनना शुरू हुआ था. इसे काफी पहले तैयार हो जाना था,
लेकिन निर्माण कार्य के दौरान कई तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से परियोजना लगातार पीछे खिसकती रही. कोविड-19 महामारी के दौरान श्रमिकों की कमी ने भी
काम की रफ्तार पर असर डाला.
