'किरदार यादगार हो' बोले 'मैं वापस आऊंगा' एक्टर दानिश पंडोर
'धुरंधर 2' में गैंगस्टर उजैर बलोच और अब इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में दंगाई अफजल का हिंसक पाकिस्तानी किरदार निभाने वाले एक्टर
'धुरंधर 2' में गैंगस्टर उजैर बलोच और अब इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में दंगाई अफजल का हिंसक पाकिस्तानी किरदार निभाने वाले एक्टर दानिश पंडोर इन दिनों काफी चर्चा में हैं. महज 6 महीने के भीतर दो दमदार निगेटिव किरदारों से दर्शकों का ध्यान खींचने वाले दानिश ने अपने स्क्रीन टाइम और स्क्रिप्ट चॉइस पर खुलकर बात की है.
