रोहतक की सुनारिया जेल लौटा राम रहीम, छोड़ने पहुंची हनीप्रीत
रोहतक की सुनारिया जेल में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की वापसी हो गई है. 30 दिन की पैरोल पूरी होने के
रोहतक की सुनारिया जेल में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की वापसी हो गई है. 30 दिन की पैरोल पूरी होने के बाद शुक्रवार शाम करीब 5 बजे राम रहीम सुनारिया जेल पहुंचा. इस बार आश्रम की तीन गाड़ियां जेल तक पहुंचीं, जिनमें से तीन गाड़ियां जेल परिसर के अंदर गईं. राम रहीम को जेल छोड़ने हनीप्रीत इंसां भी साथ पहुंची.
खास बात यह रही कि इस बार पुलिस सुरक्षा का काफिला साथ नजर नहीं आया. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 25 मई को 30 दिन की पैरोल पर सुनारिया जेल से बाहर आया था. पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वह वापस रोहतक की सुनारिया जेल पहुंच गया. जानकारी के मुताबिक, इस बार आश्रम की तीन गाड़ियां जेल तक पहुंचीं, जिनमें से दो गाड़ियां जेल परिसर के अंदर गईं.
हनिप्रीत इंसां भी राम रहीम को जेल छोड़ने के लिए साथ मौजूद रही. इस दौरान पुलिस सुरक्षा का काफिला नजर नहीं आया. बता दें कि साल 2020 से अब तक राम रहीम को कई बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है. साल 2026 में यह उनकी दूसरी पैरोल थी. इससे पहले जनवरी 2026 में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी, जबकि 25 मई 2026 को वह 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था.
अब पैरोल अवधि पूरी होने के बाद वह दोबारा सुनारिया जेल लौट गया है.
