पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:सरकारी दफ्तरों का टाइम बदला; अकाली-bjp गठजोड़ संभव; लेडी जेल गार्ड को कैदी से प्यार; राघव चड्ढा मंत्री बन सकते हैं
नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर सरकारी दफ्तरों का टाइम बदलने से जुड़ी रही। सभी दफ्तरों का समय सुबह 9 से शाम 5
नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर सरकारी दफ्तरों का टाइम बदलने से जुड़ी रही। सभी दफ्तरों का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कर दिया गया है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. दोस्त का मर्डर कर लाश गड्ढे में दफनाई जालंधर में युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर शव कूड़े के डंप में दफना दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने उसका मोबाइल फोन और बाइक नहर में फेंक दी। जब युवक घर नहीं लौटा तो परिवार ने लापता होने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तभी पूरे मामले का खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज में युवक को कूड़े के डंप के अंदर जाते हुए देखा गया, लेकिन वह बाहर आते नहीं दिखा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव कूड़े के ढेर से बुलडोजर के जरिए बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर-15 निवासी गुरप्रीत सिंह नोनी (31 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो डीजे का काम करता था। वो घर से निकला था और तभी से लापता था। गुरप्रीत की अभी शादी नहीं हुई थी। वह मां-बाप का इकलौता बेटा था। (पढ़ें पूरी खबर) 2. मार्केट में आग, 30 से ज्यादा दुकानों का सामान खाक चंडीगढ़ में डड्डूमाजरा के पास तोगा रोड की कबाड़ी मार्केट में शुक्रवार को आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। मार्केट में बड़ी संख्या में पुरानी गाड़ियां और उनके स्पेयर पार्ट्स रखे होने के कारण आग कुछ ही देर में तेज हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। जहां आग लगी, वहां 30 से अधिक दुकानें हैं, जहां दुर्घटनाग्रस्त और पुरानी गाड़ियां, उनके इंजन, टायर, प्लास्टिक और अन्य स्पेयर पार्ट्स रखे जाते हैं। जिस वजह से आग तेजी से एक दुकान से दूसरी दुकान तक फैल गई (पढ़ें पूरी खबर) 3. राघव चड्ढा केंद्र सरकार में मंत्री बन सकते हैं आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ BJP जॉइन करने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा केंद्र में मंत्री बन सकते हैं। उनके साथ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर अशोक मित्तल भी दावेदार हैं। पंजाब से अभी रवनीत बिट्टू केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। हालांकि उनका राज्यसभा का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो चुका है। ऐसे में उन्हें सांसद न होने पर 6 महीने बाद यानी 21 दिसंबर तक मंत्रीपद छोड़ना होगा। ऐसी सूरत में पंजाब से किसी एक चेहरे को केंद्र में शामिल करना तय माना जा रहा है।
हालांकि इस दौड़ में अमृतसर के रहने वाले व हाल ही में बिट्टू की जगह राज्यसभा भेजे तरुण चुघ भी शामिल हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक संडे या मंडे को केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है। चर्चा है कि इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले, जिसमें उन्हें इसके बारे में सुझाव दिया गया है। हालांकि अभी मंत्रीपद वाले नए चेहरों को लेकर कोई औपचारिक पुष्टि या सूचना नहीं है। 4. CM के मास्क दावे पर NRI ने जवाब दिया सिख गुरुओं पर शराब के छींटे वाले वायरल वीडियो को लेकर CM भगवंत मान ने कहा कि ये मास्क पहनाकर बनाया गया है। उन्होंने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि जल्द इसके पीछे के सभी किरदारों का खुलासा करेंगे। उन्होंने वीडियो जारी करने वाले NRI जगमन समरा के हाथ में अपने चेहरे वाला मास्क भी दिखाया। इसको लेकर अब NRI समरा ने 2 वीडियो और एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जवाब दिया है। समरा ने कहा कि अगर वीडियो में मास्क पहना है तो फिर यह बात पहले क्यों नहीं कही। अकाल तख्त साहिब और इनकी खुद की जांच में मास्क क्यों नहीं आया। वहीं अकाली दल ने दावा किया कि इस वीडियो को लेकर CM भगवंत मान अब तक 5 तरह की बातें कह चुके हैं। वहीं जो वीडियो CM ने गुरुवार को दिखाया, वह बेअदबी वाला है ही नहीं, जिसमें सिख गुरुओं की फोटो पर शराब के छींटे मारे गए और जरनैल सिंह भिंडरावाले की फोटो पर आपत्तिजनक हरकत की गई (पढ़ें पूरी खबर) 5. ASI ने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी तरनतारन में पुलिस चौकी के प्रभारी ASI ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। वह करीब 4 महीनों से कैरों पुलिस चौकी में प्रभारी के तौर पर तैनात थे। गुरुवार रात में नाकाबंदी की ड्यूटी पूरी करने के बाद ये वारदात हुई। मृतक एएसआई की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक अमरजीत सिंह ने अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ डिनर किया। इसके बाद रात करीब 9:30 बजे वह अपने सरकारी क्वार्टर में आराम करने के लिए चले गए। कुछ समय बाद क्वार्टर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनकर साथी पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो अमरजीत सिंह खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। उनके पास सर्विस पिस्टल भी पड़ी हुई थी। चर्चा है कि वह स्टाफ की कमी और तबादला न होने की वजह से नाराज चल रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर) 6. सरकारी दफ्तरों का टाइम फिर बदला पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों के समय में फिर से बदलाव किया है।