मोटापा बढ़ने से कई तरह के कैंसर का खतरा, स्टडी में दावा
प्रतिष्ठित जर्नल Nature Metabolism में एक रिसर्च प्रकाशित की गई है. इसमें बताया गया है कि बढ़ा हुआ बॉडी मास इंडेक्स (BMI) शरीर में कई
प्रतिष्ठित जर्नल Nature Metabolism में एक रिसर्च प्रकाशित की गई है. इसमें बताया गया है कि बढ़ा हुआ बॉडी मास इंडेक्स (BMI) शरीर में कई तरह के कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है.
इस स्टडी में दुनिया भर की 226 वैज्ञानिक स्टडीज का विश्लेषण किया गया,जिनमें लगभग 15 लाख कैंसर मरीजों का डेटा शामिल था. इस डाटा के आधार पर बढ़ते बीएमआई को कैंसर का एक बड़ा कारण माना गया है.
बीएमआई एक ऐसा माप है जो किसी व्यक्ति के वजन और उसकी लंबाई के आधार पर यह तय करता है कि उसका शरीर कितना स्वस्थ
है. अगर किसी का बीएमआई 30 से अधिक है तो वह ओबेसिटी यानी मोटापे की श्रेणी में आता है.
