900 KG सोना हर साल! भारत की पहली प्राइवेट गोल्ड माइन की बड़ी बातें
आंध्र प्रदेश ने पहली बार व्यावसायिक स्तर पर सोने के उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कुरनूल जिले
आंध्र प्रदेश ने पहली बार व्यावसायिक स्तर पर सोने के उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कुरनूल जिले के जोन्नागिरि में 405 करोड़ रुपये की लागत वाली गोल्ड माइनिंग एंड प्रोसेसिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया. इसके साथ ही इसके विस्तार का भी शिलान्यास किया गया. मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के इतिहास का "स्वर्णिम अध्याय" बताते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट 2047 तक "स्वर्ण आंध्र" के उनके विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा.
