रोने से नाराज मां ने 6 माह की बेटी का काट दिया गला, फिर खुद पर भी हमला
बिहार के बेतिया में छह महीने की बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि बच्ची के लगातार रोने से नाराज
बिहार के बेतिया में छह महीने की बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि बच्ची के लगातार रोने से नाराज मां ने हसुए से उसका गला काट दिया. इसके बाद उसने खुद पर भी हमला कर आत्महत्या की कोशिश की. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि उसकी मानसिक स्थिति की भी पड़ताल की जा रही है.
