मां की गोद से गिरा मासूम, नशे में धुत माता-पिता बाइक से निकले आगे, फिर..
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शराब के नशे में धुत दंपति की लापरवाही ने चार महीने के मासूम की जान खतरे में डाल दी. मां
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शराब के नशे में धुत दंपति की लापरवाही ने चार महीने के मासूम की जान खतरे में डाल दी. मां की गोद से बच्चा चलते दोपहिया वाहन से सड़क पर गिर गया, लेकिन माता-पिता को करीब 400 मीटर तक इसका एहसास ही नहीं हुआ. राहगीरों की सूचना और पुलिस की तत्परता से मासूम की जान बच गई.
