गॉल में गरजे ध्रुव जुरेल... जड़ा नाबाद शतक, बैकफुट पर श्रीलंका
गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच पहला अनधिकृत टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस चार दिवसीय मुकाबले के दूसरे
गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच पहला अनधिकृत टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस चार दिवसीय मुकाबले के दूसरे दिन (26 जून) इंडिया-ए के कप्तान ध्रुव जुरेल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया.
जुरेल ने 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 215 गेंदों पर नाबाद 141 रन बनाए. जुरेल के फर्स्ट क्लास करियर की ये छठी
सेंचुरी रही. जुरेल ने 35 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 14 अर्धशतक भी लगाए हैं.
