Lucknow, India

महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी देश में सबसे गर्म, 47.2°c तापमान:mp-यूपी के 8 शहरों में पारा 45° पार; आज से नौतपा, हीटवेव बढ़ेगी, 29 मई से राहत

Published 24 May 2026 · india

महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी देश में सबसे गर्म, 47.2°C तापमान: MP-यूपी के 8 शहरों में पारा 45° पार; आज से नौतपा, हीटवेव बढ़ेगी, 29 मई से राहत नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ 12 मिनट पहले देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर जारी है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी

महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी देश में सबसे गर्म, 47.2°C तापमान: MP-यूपी के 8 शहरों में पारा 45° पार; आज से नौतपा, हीटवेव बढ़ेगी, 29 मई से राहत नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ 12 मिनट पहले देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर जारी है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी रविवार को लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। ब्रह्मपुरी में तापमान 47.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा है। उत्तर प्रदेश में बांदा 46.8°C तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा। इसके अलावा, प्रयागराज और उरई में 45.6°C, झांसी में 45.6°C, आगरा में 45.4°C और हमीरपुर में 45.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। MP के दो शहरों, नौगांव और खजुराहो में सबसे ज्यादा तापमान 45.8°C दर्ज किया गया। आज से नौतपा की शुरुआत भी हो गई है। आज से 9 दिन गर्मियों के सबसे गर्म दिन होते हैं। माना जाता है कि इस दौरान सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे गर्मी, हीटवेव और तापमान में भारी वृद्धि होती है। IMD ने कहा है कि उत्तर और मध्य भारत में अगले एक सप्ताह तक हीटवेव जारी रह सकती है। हालांकि 29 मई से कुछ राहत मिलने की संभावना है। IMD के अनुसार जब अधिकतम तापमान 40°C से ऊपर हो और सामान्य से 4.5°C या उससे ज्यादा हो, तब हीटवेव की स्थिति मानी जाती है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के कारण एसिडिटी की समस्या और निपटने के उपायों के बारे में जान लीजिए...

देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C चल रहा है। इसमें अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ध्यान न देने पर ये प्रॉब्लम बड़ी हो सकती है। आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि खानपान, लाइफस्टाइल में बदलाव और घरेलू उपायों से एसिडिटी से निजात पाई जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर… अगले दो दिन के मौसम का हाल 26 मई हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, बंगाल में गरज के साथ तूफान का अलर्ट है। 27 मई छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र में हीटवेव चलने की आशंका। बिहार, केरल, असम, मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… जालंधर में वीकेंड पर लोग गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए वॉटर पार्क पहुंचे। पटियाला रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति गर्मी से राहत पाने के लिए पानी पीता नजर आया।

वाराणसी में रविवार को लोग हीटवेव के बीच सड़कों पर छाता लेकर चलते दिखाई दिए। पटना में लोग रविवार को तेज गर्मी से बचने के लिए खुद को ढंककर निकलते नजर आए। प्रयागराज में रविवार को एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी तेज धूप और गर्मी के बीच प्यास बुझाता दिखा। उत्तराखंड के देहरादून स्थित सहस्त्रधारा झरने में नहाने के लिए रविवार को लोगों की भीड़ उमड़ी। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य के 44 जिलों में हीटवेव चलेगी, निवाड़ी-टीकमगढ़, छतरपुर-पन्ना और सतना में रेड अलर्ट राज्य में आज से नौतपा की शुरुआत हो रही है, जो 2 जून तक चलेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक 25 से 28 मई तक पूरा प्रदेश हीटवेव की चपेट में रहेगा। आज 44 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। 5 जिलों- निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में हीटवेव का रेड अलर्ट है। राजस्थान: बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, तापमान 47°C के पार जा सकता है, आज 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट राजस्थान में आज 3 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज और 16 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। अगले 2-3 दिन में अधिकतम तापमान 47°C तक जा सकता है। 28 मई के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की संभावना है। इसके असर से कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। बिहार: राज्य के 14 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट, 13 शहरों में आंधी-बारिश की चेतावनी बिहार के 14 जिलों में आज हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है।

इसके अलावा 13 जिलों में आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। रविवार को बिहार के 9 जिलों का तापमान 40°C के पार पहुंचा। सबसे अधिक तापमान डेहरी (रोहतास) में 44.8°C रहा। पंजाब: पंजाब-चंडीगढ़ में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, आज से स्कूलों और दफ्तरों का टाइम बदला पंजाब और चंडीगढ़ में आज से अगले 3 दिन तक हीटवेव का अलर्ट है। बढ़ते तापमान के चलते पंजाब सरकार ने आज से सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदला है। इधर चंडीगढ़ में 30 जून तक स्कूल बंद रखने का निर्देश हैं। साथ ही स्कूलों के समर कैंपों में आउटडोर एक्टिविटी पर भी रोक लगाई है। उत्तराखंड: देहरादून में गर्मी का 7 साल का रिकॉर्ड टूटा, औली-चकराता में पारा 31°C; राज्य के 5 जिलों में बारिश की संभावना उत्तराखंड के देहरादून में 24 मई को अधिकतम तापमान 40.4°C रहा, 7 साल पहले साल 2019 में भी इसी तारीख को तापमान 40.4°C पहुंचा था। राज्य का काशीपुर और जसपुर 44°C के साथ सबसे गर्म शहर रहे। हिल स्टेशन औली और चकराता में भी अधिकतम तापमान 31°C रहा। पूरी खबर पढ़ें….

Read full story on TheBriefWire

Loading…