केरल में कमजोर पड़ा मॉनसून, 33% कम बारिश से किसानों की बढ़ी टेंशन
El-Nino Effect on Monsoon Rain: केरल में इस साल मॉनसून की बारिश में 33 प्रतिशत की कमी आई है. खासकर वायनाड जिले में 64 प्रतिशत
El-Nino Effect on Monsoon Rain: केरल में इस साल मॉनसून की बारिश में 33 प्रतिशत की कमी आई है. खासकर वायनाड जिले में 64 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. कम बारिश से खेती प्रभावित हो रही है और किसानों की चिंता बढ़ रही है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अल-नीनो के असर से बारिश में कमी का खतरा बना हुआ है, जिससे भूजल स्तर घटने और पेयजल संकट की संभावना है.