मोहर्रम से पहले पूरे देश में 'सिक्योरिटी मोड ऑन'... कहीं 12 फीट का ताजिया, कहीं ड्रोन की नजर, कहीं ब्लास्ट पर सियासत
मोहर्रम से पहले देश के अलग-अलग राज्यों में प्रशासन अलर्ट मोड में दिखा. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान से आई तस्वीरें बताती
मोहर्रम से पहले देश के अलग-अलग राज्यों में प्रशासन अलर्ट मोड में दिखा. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान से आई तस्वीरें बताती हैं कि इस बार सरकार और प्रशासन का फोकस साफ है- शांतिपूर्ण जुलूस, तय मानकों का पालन और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना.
कई जगह ताजियों की ऊंचाई तय की गई है, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं और
हथियारों के प्रदर्शन पर रोक के निर्देश हैं. वहीं भोपाल में एक कथित ब्लास्ट प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है.
