'बाहुबली 3' की शुरू हुई तैयारी? प्रभास ने दिया बड़ा हिंट, राणा दग्गुबाती बोले 'अभी बहुत कुछ बाकी...'
एसएस राजामौली की दोनों बाहुबली फिल्मों ने स्टोरीटेलिंग, फिल्ममेकिंग के स्केल और बॉक्स ऑफिस के साइज तक, हर तरह से इंडियन सिनेमा का लेवल ऊंचा
एसएस राजामौली की दोनों बाहुबली फिल्मों ने स्टोरीटेलिंग, फिल्ममेकिंग के स्केल और बॉक्स ऑफिस के साइज तक, हर तरह से इंडियन सिनेमा का लेवल ऊंचा कर दिया था. 2015 में आई बाहुबली ने ऐसा माहौल बना दिया था कि दो साल बाद, 2017 में आई बाहुबली 2 ने धमाका ही कर दिया. एक दशक पहले आई बाहुबली 2 के नाम ऐसे-ऐसे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड हैं कि आज भी धुरंधर 2 जैसी ताबड़तोड़ ब्लॉकबस्टर फिल्में वहां तक नहीं पहुंच पा रही हैं.
